होली विशेषः रंगों से बचाये अपनी आंखों को

0

होली यानी रंगों का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, क्या बड़े क्या बच्चें सभी इसमें उत्साह से भाग लेते है। रंगों के इस त्योहार में लोग आपस में एक-दूसरे पर रंग – अबीर डालते है और कभी – कभी तो जोश और उत्साह में एक दूसरे पर जबरदस्ती रंग लगाते। भी-कभी यह रंग आंखों में भी चला जाता है। रंग का आंखों पर पडना बहुत ही हानिकारक होता है। अगर सावधानी न रखी जाये तो इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। खुशीयों के त्योहार में आखें सुरक्षित रहे इसके लिए जरूरी है कि होली में सावधानी बरती जाये। होली के रंग किस तरह से आंखों को नुक्सान पहुंचाते है, इससे आंखों की क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं यह जानना भी जरूरी है, आइए जानते है इन समस्याओं के बारे में।

होली के रंगों से आंखों में होने वाली समस्या

आंखों में रंग जाने से प्रभावित व्यक्ति की आंखों में खुजली होने लगती है, आंखे लाल भी हो सकती है, आंखों में जलन होना तो स्वाभिक है। होली में आंखों को नुकसान पहुंचाने वाले मैलाशाइट ग्रीन का प्रयोग भी बहुत होता है। जो कि आंखों में एलर्जी और खुजलाहट पैदा करता है।

कई बार हमको पता नहीं होता और अंजाने में ऐसे रंगो का प्रयोग करते है जिनमें मिलावट होती है, नुक्सान पहुंचाने वाले रसायन या फिर चमक बढ़ाने के लिए कांच को मिलाया होता है। यदि यह आंख में चला जाएं तो प्रभावित व्यक्ति दृष्टिहीन भी हो सकता है। आपकी थोड़ी सी मस्ती किसी के रंग-बिरंगे जीवन में अधंकार ला सकती है।

होली में आंखों की देखभाल

हिंदी में पोस्टर डाउनलोड करे

 

Like this Article? Subscribe to Our Feed!

Share.

About Author